सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
24-Jul-2024 09:57 AM
By First Bihar
SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना की अंजाम दिया गया है और गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बीती रात जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आशिष कुमार ने 35 वर्षीय रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया।
जबकि दूसरा जख्मी 45 वर्षीय प्रमोद यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। जख्मी प्रमोद यादव को बाजु में गोली लगी है।जानकारी के अनुसार बिनोद यादव और उनके सगे छोटे भाई प्रमोद यादव में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
उधर, घटना को लेकर प्रमोद के परिजनों ने बताया कि बिनोद यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद का 15 दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले का सुलह पंचों द्वारा कर दिया गया था। जिसके बाद प्रमोद उक्त जमीन में अपना घर बना रहे थे। घर बनाने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक प्रमोद यादव का साला बताया जा रहा है।