गयाजी में किसान सम्मेलन का आयोजन, सूरज यादव ने किसानों की आवाज़ बनने का लिया संकल्प थाने के लॉकअप से फरार कैदियों को पुलिस ने दबोचा, चौकीदार और OD ऑफिसर पर सहरसा SP ने की कार्रवाई बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग: अनशन के दौरान RJD नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मिलने पहुंचे मनोज झा मुजफ्फरपुर: कॉलेज प्राचार्या पर महिला कर्मी की पिटाई और वसूली का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला पूर्णिया में NSD का नाट्य उत्सव: विद्या विहार स्कूल में 21-22 सितम्बर को विशेष प्रस्तुतियाँ बिहार में चुनावी सरगर्मी हुई तेज: शाह-नीतीश की मुलाकात के बाद JDU ने की बैठक, राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना अमित शाह का बेगूसराय दौरा, राहुल-लालू-तेजस्वी पर साधा जमकर निशाना पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा BIHAR NEWS : 'एक दिन एक घंटा एक साथ’, बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, गंगा तटवर्ती जिलों में पहुँचेगा स्वच्छता संदेश कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा
11-Nov-2022 01:40 PM
By
PATNA: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को वैशाली पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। वैशाली की लालगंज थाना पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर फरारी का नोटिस चस्पा किया है। पूरा मामला साल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर हुई डांस पार्टी से जुड़ा है। इस डांस पार्टी में सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अक्षरा सिंह को भी अभियुक्त बनाया था। वैशाली के लालगंज थाने में केस दर्ज होने के बाद से अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही थीं।
मामले में फरार चल रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ दो महीने पहले कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बावजूद इसके अक्षरा सिंह कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने अक्षरा सिंह को भगोड़ा घोषित करते हुए उनके पटना स्थित घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य अभियुक्त कोर्ट से पहले ही बेल ले चुके हैं। अब अक्षरा सिंह अगर कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं तो उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि अगर अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं तो पुलिस की टीम मुंबई जाएगी।
दरअसल, अप्रैल 2021 में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार का आयोजन उनके पैतृक गांव वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक में हुआ था। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थीं। इसी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने मंच से अपनी कारबाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था।
कोराना को देखते हुए उस वक्त सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा रखा था। जिसमें कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई थीं। वायरल हुए वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आए थे। सदर एसडीपीओ ने मामले की जांच की थी। जिसके बाद पुलिस लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नु शुक्ला, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया था।इस मामले में अक्षरा सिंह लगातार फरार चल रही हैं। लालगंज पुलिस ने उनके पटना स्थिति आवास पर शुक्रवार को भगोड़ा घोषित करते हुए नोटिस चस्पा किया है।