Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला : "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन, 339 पदों को मिली मंजूरी; इनके पास होगा फुल पावर Pension Scheme: पेंशन धारकों के लिए 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे यह नियम, पढ़ लें पूरी खबर दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24 सितंबर तक बनकर होगा तैयार IPS transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 10 जिलों के SP; 16 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफ़र Bihar Education News: बिहार के 45 B.E.O. को मिला बड़ा लाभ...शिक्षा विभाग ने दिया बड़ा तोहफा Bihar News: हवन कुंड से निकली चिंगारी से मची तबाही, फर्नीचर शॉप सहित लाखों की संपती हुई खाक Bihar politics : 'अरे भले आदमी जरा जोर से बोलो ...', शाहाबाद में ऐसा क्यों कहे अमित शाह; जानिए वजह Bihar News: करंट लगने से बच्ची की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप Railway Board : रेल यात्री के लिए राहत वाली खबर ! अब राजगीर तक जाएगी पटना-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस, जानिए टाइम और स्टोपेज
22-Nov-2023 06:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र संख्या 2006 /2023 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 323, 420, 406, 427, 504 और 506 जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी और गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
दरअसल, बीते 24 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा समिति लगमा समस्तीपुर द्वारा एक स्टेज शो का आयोजन किया गया था। दो घंटे के स्टेज शो के लिए आयोजन समिति ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 5 लाख रुपए दिए थे। आरोप लगाया गया है कि प्रोग्राम के दिन अभिनेत्री अक्षरा सिंह आयोजन स्थल पर काफी लेट पहुंची थीं और करीब साढे बारह बजे रात में प्रोग्राम शुरू किया। इसी बीच प्रोग्राम के दौरान किसी दर्शक ने स्टेज पर रुपए फेंके, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने गुस्से में माइक को फेंक दिया और प्रोग्राम को बीच में ही छोड़कर चली गईं।
इसी मामले को लेकर लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर जिला अदालत में मुकदामा दर्ज कराया है। दुर्गा पूजा समिति के कहने पर परिवादी शिवेश मिश्रा ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का प्रोग्राम बुक कराया था। अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रोग्राम को छोड़कर बीच में ही चली गईं इस कारण दुर्गा पूजा समिति के आयोजक लोक गायक शिवेश मिश्रा पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं और क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
लोग गायक शिवेश मिश्रा ने अपने परिवाद पत्र में अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को प्रोग्राम करने के लिए पूरे 5 लाख रुपया ऑनलाइन पेमेंट किया है। पैसे लेने के बाद भी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मात्र आधा घंटा का स्टेज प्रोग्राम किया। लोग गायक शिवेश मिश्रा को अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कारण माइक टूटने का भी क्षतिपूर्ति 65 हजार समेत अन्य राशि देना पड़ रहा है। कोर्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।