Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?
09-Sep-2024 10:41 PM
By First Bihar
KHAGARIA: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया की कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
दरअसल मामला 2018 का है जब खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन चंदा इकट्ठा करके किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था लेकिन वो नहीं आई। अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा था। इस मामले में 12 मार्च 2020 को खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत ने अक्षरा सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
न्यायालय सूत्रों की मानें तो न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए 6 सितंबर 24 को गैर जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया था। अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अब अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
बता दें कि वर्ष 2018 में अक्षरा सिंह समेत चार पर खगड़िया कोर्ट में एक टेंट हाउस के मालिक शुभम कुमार ने परिवाद दायर किया था। जिसमे आरोप लगाया गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के नहीं पहुंचने के कारण कार्यक्रम स्थल पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी।जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।शहीद किशोर कुमार मुन्ना के याद में जेएनकेटी मैदान में वर्ष 2018 में कार्यक्रम आयोजित था।लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम नहीं पहुंची।इधर आवेदक के वकील अजिताभ सिन्हा ने बताया कि दायर परिवाद पर कोर्ट ने संज्ञान लिया।इसको लेकर सम्मन भी भेजा गया।लेकिन आरोपी अक्षरा सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई।जिसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया है।