Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
31-Mar-2023 07:09 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुंह देखती रह जाती है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने अलग-अलग इलाकों में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग इलाकों की है।
पहली घटना पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई है। जिसमें गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव में दो सगे भाई ददन सिंह और चंद्रदेव सिंह के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच चंद्रदेव सिंह और उनके लड़कों के द्वारा विवादित जमीन पर पिलर गाड़ कर कब्जा जमाया जा रहा था, तभी ददन सिंह के बेटों ने इसका विरोध किया उसके बाद गुस्से में आकर चंद्रदेव सिंह के बेटों और असामाजिक तत्वों ने ददन सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, भागने के क्रम में गिरने के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
वहीं दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ही पियनिया पुल के पास की है, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए शख्स का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि भोजपुर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को लेकर जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।