कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
19-Nov-2023 08:59 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बिहार में उत्साह का माहौल है। महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान सूर्य की आराधना की। सीएम नीतीश ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों की तरक्की की कामना की। सीएम आवास में पूरे परिवार के साथ नीतीश कुमार मौजूद रहे। घर की महिला छठव्रती ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी भी मौजूद रही। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत की। कहा कि हमलोगों ने मन्नत मांगी थी कि भाई मुख्यमंत्री बन जाए। छठी मईया ने हमारी मनोकामना पूरी की और भाई बिहार के सीएम बन गये। सीएम बनने के बाद वे बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बार हम सभी ने भाई के पीएम बनने की मन्नत मांगी है।
छठी मईया पर पूरा भरोसा है कि एक बहन की मनोकामना वो जरूर पूरा करेंगी। नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने बताया कि भाई नीतीश कही भी रहते हैं वो छठ पूजा में जरूर शामिल होते हैं। वे घर पर प्रसाद खाने जरूर आते हैं। हमने छठी मईया से दुआ मांगी थी कि यदि भाई बिहार के सीएम बन जाएंगे तब मुख्यमंत्री आवास में ही छठ करवाएंगे। तब से आज तक महापर्व छठ सीएम हाउस में ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी मुख्यमंत्री आवास में ही छठ हो रहा है। नीतीश कुमार ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की तरक्की की कामना की।