ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, रेल दुर्घटना में गुड्डू सिंह उम्र 22 साल का निधन Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष कर हासिल की सफलता; जानिए.. कैसे लिख दी सक्सेस स्टोरी

बेगूसराय में बेखौफ हुए अपराधी,36 घंटे में तीन को मारी गोली;सुबह - सुबह RJD नेता का मर्डर

बेगूसराय में बेखौफ हुए अपराधी,36 घंटे में तीन को मारी गोली;सुबह - सुबह RJD नेता का मर्डर

28-Sep-2023 10:54 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महज 36 घंटे के अंदर तीन को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐस में अब आज अहले सुबह राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारकर हत्या कर डाली है। जिले के बलिया के मसुदनपुर में अपराधी ने राजद नेता को सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर डाली। 


बताया जा रहा है कि, मृतक आरजेडी नेता अनिरूद्ध चौधरी मधुसूदनपुर के निवासी थे। हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की खबर लगते ही अनिरूद्ध के घर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक अनिरूद्ध एक सक्रिय नेता थे और काफी मिलनसार भी थे।  


बुधवार की रात वो खाना खाकर दलान पर सोए हुए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब लोग पहुंचे तो अनिरूद्ध मृत अवस्था में थे। और सिर में गोली मारी गई थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। क्या सियासी रंजिश में हत्या हुई या फिर हत्या की वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। 


वहीं, इससे पहले अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया है। 5 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में कराया भर्ती। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव की घटना बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार ईश्वर बताया जा रहा है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


उधर, इससे पहले मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली। बीती रात भतीजा ने घटना को दिया अंजाम। शहर के निजी अस्पताल में घायल का चल रहा है इलाज। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव का मामला। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा निवासी देवाशीष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जिसका इलाज बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।