Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश
19-Feb-2023 09:16 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले अपराधी अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने दी है। अजय सिंह की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर बाजार में रविवार की दोपहर फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब 4 घंटे तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया था और जमकर हंगामा मचाया था। लोगों को सड़क से हटाने की इस दौरान पुलिस ने काफी कोशिश की। लोगों पर लाठियां भी चटकाई गयी लेकिन लोग सड़क से उठने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान को खुद मौके पर आना पड़ा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अजय सिंह चाहे कही भी छिपा हो उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। एसपी के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लोग सड़क से हटे जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
अब बेगूसराय एसपी ने लोगों से किये वादे को पूरा कर दिखाया है। घटना के करीब 8 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों के सामने पुलिस पदाधिकारी से कहा था कि अजय सिंह का लोकेशन ट्रैस हो गया है अब उसे अरेस्ट करके लाओ। उसकी पिटाई भी होगी उसका ऐसा केस बनाओ की इस बार फांसी ही हो जाए। अजय सिंह की समस्या को वीरपुर से हमेशा हमेशा के लिए खत्म ही कर देंगे। इतना सुनते ही लोग ताली बजाने लगे। लोगों को तब ही लग गया था कि अब अजय सिंह की गिरफ्तारी हो जाएगी। एसपी के बयान से लोग पूरी तरह आश्वस्त दिखे। आखिरकार घटना के आठ घंटे के भीतर मोबाईल लोकेशन के आधार पर अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। अजय सिंह की गिरफ्तारी से लोग काफी खूश हैं।
मिली जानकारी के अनुसार फजिलपुर के किराना दुकानदार लालो चौधरी के बेटे संपत चौधरी की दुकान पर फायरिंग की गई थी।हालांकि इस घटना में दुकानदार बाल बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि पिछले कई दिनों से एक बदमाश रंगदारी की मांग कर रहा था और रंगदारी का पैसा नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया।