मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए
01-May-2023 08:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में राजद नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को अपराधियों ने गोली मारी है। पेट में गोली लगने से वे घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखराम महतो पैक्स के अध्यक्ष भी हैं। भोज खाकर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना बीरपुर थाना क्षेत्र बड़हरा घाट की है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतों को सोमवार की देर शाम बड़हारा में अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वीरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखराम महतो गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सुखराम महतो की पत्नी गेन्हरपुर पंचायत की वर्तमान में सरपंच है जबकि सुखराम महतो पूर्व में मुखिया रह चुके हैं। सुखराम महतो राजद के वरिष्ठ नेता बताए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।