ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विपक्ष के खिलाफ NDA ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर NDA ने 18 से 23 सितंबर तक पांचवें चरण का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने की घोषणा की है। 55 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में NDA ने 18 सितंबर से विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगा, जिसके दौरान राज्य की 55 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।


शनिवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, जिसमें इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का यह पांचवां चरण एनडीए के लिए बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31, दूसरे में 38, तीसरे में 34 और चौथे चरण में भी कई विधानसभाओं में सफल सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।


उन्होंने दावा किया कि हमारा लक्ष्य है 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना। हम बिहार की लगभग सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। कुशवाहा ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब की एकजुटता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हताशा साफ दिख रही है।


वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने सम्मेलन को लेकर कहा कि एनडीए के हर चरण में कार्यकर्ताओं ने एकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार सम्मेलनों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा दिख रही है। यह सरकार के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।


जयसवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास पर कोई बात नहीं कर रहा है। विपक्षी नेता केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। अस्पतालों पर सवाल उठाने वाले नेता खुद बताएं कि जब वर्षों तक सत्ता में थे, तब अस्पताल और मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं खोले? उन्होंने कहा कि बिहार में मेट्रो, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का जो निर्माण हुआ है, वह विपक्ष को नहीं दिखता।


लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे संगठन और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हमारे लिए उत्साहजनक है। हम सब मिलकर एनडीए को मजबूत कर रहे हैं और पांचवें चरण की शुरुआत के लिए तैयार हैं। एनडीए के इस आक्रामक प्रचार अभियान को बिहार चुनाव की तैयारी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें