ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बिहार के सुपौल जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित एनएच-106 पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Road Accident
सड़क हादसा
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के सुपौल जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित एनएच-106 पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक, कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।


मृतक युवक की पहचान रामनंदन यादव के 36 वर्षीय पुत्र चंद्रभूषण कुमार उर्फ पप्पू कुमार, निवासी झहुरा, थाना मरौना, जिला सुपौल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक में 26 वर्षीय राज कुमार  है, जो सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला वार्ड-8 के निवासी अनिल कुमार का पुत्र है। दोनों युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार को भागलपुर से BPSC की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मधुबन के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार और ट्रैक्टर के चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।


भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राज कुमार का सिर फट गया, जबकि चंद्रभूषण कुमार का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान चंद्रभूषण कुमार की मौत हो गई।


घायल राज कुमार की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज कुमार ने IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह लगभग एक माह पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आया था। उसकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में गहरी रुचि रही है। वहीं, मृतक चंद्रभूषण कुमार भी लंबे समय से BPSC की तैयारी में जुटा हुआ था।


हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतक चंद्रभूषण कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें