BIHAR: बड़हरा के तुर्की गांव में महिला चौपाल का आयोजन, सोनाली सिंह ने कहा..'अब बदलाव महिलाओं की ताकत से होगा' Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Life Style: ये तीन फूड्स खाए तो पड़ सकते हैं लेने के देने, शरीर के लिए हैं काफी खतरनाक; जानिए... DARBHANGA: राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज, 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BLA प्रशिक्षण का तीसरा चरण सम्पन्न
14-Dec-2022 02:09 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में आवारा कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। इनके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। एक सप्ताह के अंदर यहां के लोगों को सबसे अधिक किसी चीज़ से परेशानी हुई है तो वह आवारा कुत्ते ही हैं। अब इसी कड़ी में एक और ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र इलाके से ही निकल कर सामने आया है। यहां 15 कुत्तों की झुंड ने नोंच - नोंचकर एक 53 साल की महिला का जान ले लिया। महिला को इन कुत्तों ने 15 मिनट में ही नोंच-नोचकर खाया और इससे महिला की मौत हो गई।
ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा पंचायत वार्ड नंबर 11 की है। जहां आज अहले सुबह एक महिला अपने खेत देखने के लिए घर से निकली थी। उसी समय शिकारी कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया और उसे नोंच- नोंच कर पूरी तरीके से खा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुत्ते इतने खुंखार हैं कि महिला के हाथ और पैर के पूरे मांस को नोंचकर खा गए। उसकी हड्डियां नजर आने लगी। जब आसपास मौजूद लोगों ने एकजुट होकर कुत्तों को भगाया तब जाकर महिला के शव को उठाया जा सका।
बता दें कि, बीते 1 साल के भीतर बछवारा थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के द्वारा किए गए हमला में यह छठा मौत और 17 घायल हुए हैं। वहीं इस घटना में मृतिका की पहचान बछवाड़ा पंचायत के वार्ड 11 निवासी राजकुमार शर्मा मृतिका मीरा देवी 53 वर्षीय के रूप में हुई है।इसका एक पुत्र है जो शादीशुदा है। वहीं, इस घटना के बाद से जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। कुत्तों के इस अटैक में महिला का शरीर पूरी तरीके से लहूलुहान हो गया और कुत्ते नोच नोच कर उसे खा गए। अहले सुबह हुई इस वारदात से इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई। जबकि मृतका के घर में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।