Hindi News / news / बेगूसराय में बड़ा हादसा, तीन बच्चों की डूबकर मौत

बेगूसराय में बड़ा हादसा, तीन बच्चों की डूबकर मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 27, 2019, 1:13:42 PM

बेगूसराय में बड़ा हादसा, तीन बच्चों की डूबकर मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां स्नान करने के दौरान गड्ढ़े में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना लाखो थाना इलाके के शाहपुर गांव की है.

बताया जाता है कि तीनों बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने गए थे और बीच में ही स्कूल से भाग गए. स्कूल से भागने के बाद बच्चें पास के ही पानी जमे गड्ढे  में स्नान करने लगे. 

स्नान करने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और तीनों की डूबकर मौत हो. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा  है. तीनों बच्चा की पहचान शाहपुर निवासी छोटू कुमार, अमन कुमार और दिना कुमार के रूप में की गई है.