Bihar News: पटना में हाईटेक हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, अब कार्ड स्कैन करो और कार खुद हो जाएगी पार्क Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक? Bihar Vehicle Rules 2025: बिहार में दूसरे राज्यों की गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, इन नियमों का पालन नहीं किया तो धो बैठेंगे अपने वाहन से हाथ Kedarnath Dham history: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भक्तों की उमड़ी भीड़ ...जानिए इस दिव्य धाम की पौराणिक कथा और इतिहास NEET Paper Leak: संजीव मुखिया के साथ DIG का रिश्तेदार भी था शामिल, CBI की जांच में बात आई सामने, कौन है वो... Bihar Vidhansabha Election 2025: "विधायक चुराने वालों को सीमांचल सबक सिखाएगा", पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतने के लिए ओवैसी का मास्टरप्लान Jitan Ram Manjhi: जातीय जनगणना पर जीतनराम मांझी का तेजस्वी पर तंज... 30 साल पहले किसका राज था? Wedding jewellery ownership: शादी में मिले गहनों पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला Shikhar Dhawan Girlfriend: फिर घोड़ी चढ़ने वाले हैं गब्बर? कौन है उनकी यह आयरिश गर्लफ्रेंड.. जिसके लिए धवन ने खुलेआम किया प्यार का इजहार?
17-May-2020 10:07 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार की रात जारी रिपोर्ट में भी बेगूसराय के सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हो गई है। संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है तथा संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।
बेगूसराय में जो सात नए मरीज पाए गए हैं, इसमें गढ़पुरा प्रखंड के छह 46, 23, 27, 25, 30 एवं 21 वर्षीय पुरुष तथा बरौनी प्रखंड के एक 20 वर्षीय पुरुष हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है। अब जिला के अधिकांश प्रखंडों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद लोगों में भय का माहौल है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे वह भी अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
नए-नए इलाके से मरीज सामने आने के बाद प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि पूर्व तैयारी और डीएम-एसपी के एक्टिव रहने के कारण रिपोर्ट आते ही प्रशासन जोखिम भरे क्षेत्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवा रही है। जिला में अब तक आठ जोखिम भरे क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई समेत अन्य व्यवस्था किए जा रहे हैं। लेकिन, लोग एहतियात बरतने के साथ सहमे हुए हैं।
इधर, बेगूसराय में प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। रेड जोन से आने वाले सभी प्रवासियों के सैंपल लेकर लगातार जांच में पटना भेजे जा रहे हैं। विभिन्न रेड जोन से आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रशासन संक्रमित मरीजों को संपर्क में आने वाले तथा परिजनों की ट्रैकिंग कर उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज रही है।