Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जमीन के बदले दी गई थी हत्या की सुपारी Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला Nepal Political Crisis: 8 साल पहले महाभियोग झेलीं सुशीला कार्की, अब बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री; जान लें... क्या है इनकी कहानी Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने फिर तेजस्वी को CM पद का दावेदार मानने से इनकार किया, कहा - जनता करेगी फैसला, सीट शेयरिंग में मनपसंद क्षेत्र चाहिए Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार.. BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, कहा- "अब सब कुछ मिल गया"
06-Nov-2021 08:13 PM
By
GAYA: गया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद के बाद थानेदार औऱ एक सिपाही को गोली मार दी गयी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टनकुप्पा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को उपद्रवियों ने गोली मार दी है। पुलिस के एक औऱ जवान को भी गोली लगी है। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दिवाली में बिठाये गये प्रतिमा को विसर्जित करने जा रहे लोगों का एक समूह डीजे के साथ नाचते झूमते जा रहा था। पुलिस टीम ने उन्हें डीजे बंद करने को कहा। दरअसल राज्य सरकार ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा रखा है। इसी बात पर विवाद बढ़ा औऱ गोलीबारी में थानेदार के साथ-साथ सिपाही को गोली मारी गयी।
गया के टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार को मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ ने गोली मार दी। थानाध्यक्ष की जांघ में दो गोली लगी है। गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी घायल हो गये। उन्हें सिर पर चोट लगा है।
टनकुप्पा थाने के एस आई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि थाना के बरतारा बाजार में लक्ष्मी पूजा के मौके पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई गई थी। उसी प्रतिमा का विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले थे। वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने में शाम हो गई थी और इलाके में अंधेरा पसर गया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद भी युवक डीजे की धुन पर नाचते झमूते लौट रहे थे। इसी बीच डीजे बजाए जाने की सूचना पर गश्ती में रहे टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ वंशी नदी की ओर पहुंचे और डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए।
पुलिस की इस कार्रवाई पर युवकों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस व युवकों के बीच पहले बहस हुई फिर झड़प शुरू हो गयी। झड़प के बीच ही पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ गया। लाठीचार्ज होते ही युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी युवक ने ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष की बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई।
वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही युवकों के भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकली। वहीं पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने व अस्पताल ले जाने में जुट गए। थानाध्यक्ष को आनन फानन में टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।