1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2019, 1:31:26 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पटना के फतुहा से आ रही है जहां बाढ़ पीड़ितों ने जमकर बवाल काटा है। बाढ़ पीड़ितों ने फतुहा ब्लॉक ऑफिस में तोड़फोड़ की है। बाढ़ से परेशान लोग ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से भड़के हुए हैं।
दरअसल फतुहा इलाके के लोग पुनपुन नदी के कारण आई बाढ़ की वजह से परेशान हैं। उनके बीच सरकारी राहत नहीं पहुंच रही है जिससे नाराज होकर बाढ़ पीड़ित फतुहा प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ और सीओ से मुलाकात नहीं होने के बाद भड़के लोगों ने वहां तोड़फोड़ की।
आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने फतुहा स्थित महारानी चौक के पास एनएच 30 ए को जाम कर दिया है।