कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
14-Nov-2023 09:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज से मौन धरने पर बैठने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। मांझी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती राहुल गांधी को एक बड़ी सलाह दे दी है। उन्होंने आज के दिन राहुल गांधी को नीतीश कुमार से दूर रहने की सलाह दी है। सबसे बाड़ी बात है इसके पीछे की वजह, जिसे जानकार आपको बेहद हैरानी होगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच विवाद हर दिन गहराता ही जा रहा है। मांझी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आरक्षण संशोधन बिल पर बहस के दौरान नीतीश कुमार द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर वे खासे नाराज हैं और इसे दलित अपमान बता कर लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब मांझी ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है।
जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मिडिया (x ) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- 'भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?'
मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश हाल ही में अपने ही कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बदले अशोक चौधरी पर ही फुल बरसना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में इसको लेकर जदयू के तरफ से तरह - तरह के तर्क भी दिए गए। अब इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है।
आपको बताते चलें कि, आज देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट के माध्यम से नेहरू को श्रद्धांजलि दी, लेकिन इसके साथ उन्होंने अपनी ट्वीट में नीतीश को घेर लिया। इसके साथ, उन्होंने राहुल गांधी को आज के दिन नीतीश से दूर रहने की भी सलाह दे दी।