Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
19-Feb-2023 03:27 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार में आए दिन तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। बिहार के इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी की जा रही थी। इन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसा है। अररिया में एसएसबी जवान और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो घरों से 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त किये गये गांजे की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है।
दरअसल, मामला बिहार के अररिया जिले का है जहां एसएसबी जवान और पुलिस की टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए नरपतगंज प्रखंड के बेला पंचायत में 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस और एसएसबी जवान को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के दो घरों में तस्कर गांजा का कारोबार कर रहा हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 8 क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है।
मामले में पुलिस का कहना है कि तेतर पासवान और फूलचंद पासवान नेपाल से गांजा मंगवा कर जमा कर रहा था। जिसकी सप्लाई का काम कर रहा था। करीब पांच साल से गांजा तस्कर इस काम में लगा था। नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजे को मंगवा कर वो इसे भारत के विभिन्न राज्यों में बेचा करता था।
मामले पर बेला एसएसबी प्रभारी ने बताया कि नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर भारत लाने की गुप्त सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद छापेमारी कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से 8 क्विंटल गांजा भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।