Hindi News / news / भोजपुर में पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी, SDPO के गार्ड ने पत्रकार को पीटा

भोजपुर में पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी, SDPO के गार्ड ने पत्रकार को पीटा

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 19, 2019, 4:38:09 PM

भोजपुर में पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी, SDPO के गार्ड ने पत्रकार को पीटा

- फ़ोटो

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. आरा में अनकंट्रोल क्राइम को कंट्रोल करने में विफल पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है. खाकी में रॉब दिखाते SDPO के गार्ड ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी है. पुलिस द्वारा पिटाई के बाद आक्रोशित पत्रकारों ने सड़क जाम कर आरोपी पुलिस वाले के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. पूरी घटना भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां पीरो डीएसपी अशोक आज़ाद के गार्ड के ऊपर एक निजी अख़बार के पत्रकार को पीटने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित पत्रकार संतोष कुमार ने बताया कि खाकी की तैस में आकर पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के गार्ड ने उनकी पिटाई की है. इस घटना से नाराज पत्रकारों ने आरा-सासाराम मेन रोड को लोहिया चौक के पास जाम कर दिया है. पत्रकार पुलिस की इस रवैये से काफी नाराज हैं. सड़क पर उतरकर जर्नलिस्ट पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. उनकी मांग है कि आरोपी पुलिस वाले के ऊपर फौरन कार्रवाई की जाये. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट