ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में पासपोर्ट के 10 हजार आवेदन रद्द, जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा BIHAR LAND NEWS : इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती, अब अनिवार्य होगी यह जांच Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले..

अंतिम संस्कार के दो दिन बाद वापस लौटा शख्स, पुलिस भी रह गई दंग, जानिए क्या है पूरा मामला

अंतिम संस्कार के दो दिन बाद वापस लौटा शख्स, पुलिस भी रह गई दंग, जानिए क्या है पूरा मामला

12-Apr-2023 10:21 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना से एक अनोखा मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां दो दिन पहले जिस शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया गया था अब वो वापस से लौट आया है। वहीं, सबलोग इस शख्स को जिंदा देख दंग है। साथ में खुश भी हैं। हालांकि, इन सब के बीच जिंदा लौटा शख्स और उसके परिजन संदेह के घेरे में हैं।  जिंदा लौटे शख्स का दिन पहले जिस क्षत-विक्षत शव का अंतिम संस्कार कराया था और कहा गया था कि इसकी हत्या कर दी गई है। 


दरअसल , दो दिन पहले दीघा इलाके में गेट नंबर 88 के सामने क्षत-विक्षत हालत में एक शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद ही स्वजन ने शव की पहचान कुर्जी भगेड़ा आश्रम गली निवासी 65 वर्षीय देवन राय के रूप में की। जिसके बाद देवन की पत्नी ने पूर्व मुखिया निलेश और उनके दो भाइयों पर पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर दी थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी ही थी कि देवन घर लौट आया। 


वहीं, जैसे ही देवन के घर लौटने की सूचनाआसपास के लोगों को मिली, सभी स्तब्ध रह गए। पुलिस की टीम भी हत्या मामला में दोषी बनाए गए पूर्व मुखिया निलेश उनके भाई को लेकर मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस को आया देख देवन घर से बाहर नहीं निकल रहा था। उसके बाद आसपास के लोग और पुलिस ने गेट तोड़ उसे बाहर निकला।


इसके बाद जब पुलिस ने देवन से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि, शनिवार को एक व्यक्ति उसके पास आया था। हालांकि, वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता है। फिर उस शख्स ने देवन को अपने साथ आटो में बिठाया और खगौल लेकर गया। वहां से ट्रेन में सवार होकर कानपुर तक लेकर चला गया। वहां से फिर उसी व्यक्ति ने उसे मंगलवार को खगौल स्टेशन छोड़ दिया। उसके बाद देवन आटो में सवार होकर कुर्जी पहुंचा। इसके बाद घर वापस आ गया।


इधर, देवन के सामने के बाद पुलिस को इस बात का असमंजस है कि अगर देवन जिंदा है, तो वह क्षत-विक्षत शव किसका था। देवन के परिजनों पर भी आशंका है क्योंकि उन्होंने कहा कि शुक्रवार से देवन लापता था, जबकि वह शनिवार को घर से गया था। किसी अंजान व्यक्ति के साथ कानपुर तक गया और स्वजन को इसकी सूचना तक नहीं दी। पुलिस उसके बयान का सत्यापन कर रही है। देवन का कद काठी अगल है, जबकि जो शव बरामद हुआ था, उसका हुलिया अलग था। पुलिस इन सब बिन्दुओं पर जांच कर रही है। अगर जांच में किसी प्रकार की साजिश के साक्ष्य मिले तो देवन के स्वजन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।