Hindi News / news / आनंद किशोर की अगुवाई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अब पटना वीमेंस कॉलेज...

आनंद किशोर की अगुवाई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अब पटना वीमेंस कॉलेज के आगे चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 17, 2019, 8:32:18 PM

आनंद किशोर की अगुवाई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अब पटना वीमेंस कॉलेज के आगे चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी में आयुक्त आनंद किशोर की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. हड़ताली मोड़ से लेकर डाक बंगला चौक इलाके तक चले इस अभियान के तहत सरकारी जमीन को खाली कराया गया. वहीं आयुक्त आनंद किशोर ने पथ निर्माण विभाग को माउंट कार्मेल स्कूल और पटना वीमेंस कॉलेज के सामने अनावश्यक तौर पर घेरे गए जमीन को खाली कराकर वहां सड़कों के चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया. दरअसल छुट्टी के समय इन संस्थानों के आगे छात्राओं की काफी भीड़ जमा हो जाती है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में परेशानी हो जाती है साथ ही सड़क पर भीषण जाम लग जाता है. पटना आयुक्त के निर्देश के बाद माउंट कार्मेल स्कूल और पटना वीमेंस कॉलेज के सामने बेकार पड़ी जमीन को खाली कराया गया जिससे यहां सड़क को चौड़ा किया जा सके.