ब्रेकिंग न्यूज़

Labour Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है 1 मई को मजदूर दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व? Supreme Court: थाने में फरियादी को मिले उचित सम्मान, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला Pakistani Nationals Sent Back: 18 साल भारत में बिताए, फिर भी रियाज को पत्नी-बच्चों को छोड़ पाकिस्तान भेजा गया , जानिए क्यों! India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से पहले 69 साल के पाक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत Bihar Mausam Update: बिहार के इन तीन जिलों के लिए दोपहर तक रेड अलर्ट, बारिश-वज्रपात की चेतावनी BIHAR POLICE : बारात की गाड़ी चेक करना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, हमले में दारोगा समेत 4 जख्मी Morning habits: सुबह की ये 10 आदतें बढ़ा सकती हैं आपकी एकाग्रता और जीवन की गुणवत्ता BIHAR POLICE : एक्शन में पुलिस महकमा, काम में लापरवाह पुलिसकर्मियों के साथ हो रहा यह काम; इस थाने के इंस्पेक्टर को मिली सजा PATNA NEWS : नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; बाल-बाल बचे तीन लोग Amul Milk Price Hike: आज से दूध हुआ महंगा, अमूल ने बढ़ाई कीमत,जानें.....

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

13-Jun-2024 04:05 PM

By First Bihar

SHEOHAR : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) 102 एंबुलेंस के कर्मियों ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन सभी एम्बुलेंस कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर ये लोग नाराज हैं। गुरुवार से सभी एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।


इस दौरान अब रेफर होने वाले मरीजों का क्या होगा? एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीज और उनके परिजन खासे परेशान हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने इससे पूर्व सिविल सर्जन सह- सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वेतन का  शीघ्र भुगतान किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 


102 एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। जिसके कारण सभी कर्मियों का हाल बुरा है। इनके घरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 


102 एंबुलेंस एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि सिविल सर्जन से अनुरोध किया गया था कि 11 जून तक उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं हुआ तब 13 जून से वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी बातें नहीं सुनी गई और हम लोग मजबूरन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से रेफर होने वाले मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..