Hindi News / news / कॉलेज की लापरवाही से गुस्साए छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, तालाबंदी कर...

कॉलेज की लापरवाही से गुस्साए छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, तालाबंदी कर किया हंगामा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 13, 2019, 3:03:46 PM

कॉलेज की लापरवाही से गुस्साए छात्रों ने प्रिंसिपल को बनाया बंधक, तालाबंदी कर किया हंगामा

- फ़ोटो

SHEOHAR:  कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा किया. नाराज छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर कॉलेज प्रिंसिपल के बंधक बना लिया और गेट पर तालाबंदी कर दी. स्टूडेंटो ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन उनकी वाजिब मांगों को लेकर भी उन्हें बेवजह परेशान करता है. और परीक्षा फॉर्म भरने के साथ-साथ कॉलेज संबंधी किसी भी काम के लिए उन्हें बेवजह दौड़ना पड़ता है. छात्रों का आरोप है कि उनका कोई काम समय पर नहीं होता और बेवजह उन्हें परेशान किया जाता है. इसी बात से नाराज छात्र और छात्राओं ने प्रिंसिपल को बंधक बना लिया और कॉलेज में तालाबंदी कर दी. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट