ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025: पिछली पारी में शतक के बाद अगली पारी में सिल्वर डक, दीपक चाहर ने कुछ इस तरह वैभव को किया 0 पर चलता Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा केदार के कपाट खोलने को लेकर उत्साह; जानें.. कैसे करें घर बैठे दर्शन शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए..

एयर इंडिया की दो फ्लाइट आज पटना आएगी, लॉकडाउन में पहली बार यह खास यात्री भरेंगे उड़ान

एयर इंडिया की दो फ्लाइट आज पटना आएगी, लॉकडाउन में पहली बार यह खास यात्री भरेंगे उड़ान

15-May-2020 07:26 AM

By

PATNA :लॉकडाउन के बाद पहली बार आज पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के दो विशेष विमान उतरेंगे। दोनों विमान ओएनजीसी ने बुक कराए हैं। विमानन कंपनी के सूत्रों की मानें तो यह यात्री विमान नहीं है। दोनों छोर से ओएनजीसी के स्टॉफ ही इससे आएंगे और जाएंगे। इसे तकनीकी तौर पर विशेष विमान या चार्टर विमान का नाम दिया गया है।


लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से 'मुंबई हाई' में काम कर रहे बिहार और झारखंड के ओएनजीसी के कर्मचारी विशेष विमान से घर लौट रहे हैं। इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय  को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। बता दें कि समुद्र में मौजूद बॉम्बे हाई प्लेटफार्म पर ओएनजीसी कर्मियों की ड्यूटी 14 से 20 दिनों की होती है। इसके बाद शिफ्ट बदलता है पर लॉकडाउन के कारण बीते 60 दिनों से कर्मचारियों की शिफ्ट नहीं बदली थी।  


एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1731 मुंबई से सुबह सात बजे उड़ान भर कर 9:15 पर पटना पहुंचेगी। लौटने के क्रम में विमान संख्या 1732 दिन में 10 बजे उड़ान भरेगी व दोपहर में 12:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1673 मुंबई से पटना के लिए शाम 3:30 बजे उड़ान भरेगी और 5:45 में पहुंचेगी। पटना से लौटने के क्रन में यह विमान संख्या 1674 बनकर शाम 6:30 बजे उड़ान भरेगी और 8:45 पर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से कितने स्टाफ आएंगे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन पटना से कंपनी के 110 स्टॉफ जाएंगे।