बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
14-Oct-2021 06:07 PM
By
DELHI: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का हाल जानने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मनमोहन सिंह बुखार से पीड़ित हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद कल ही उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मनमोहन सिंह से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। मांडविया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मांडविया ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डॉक्टरों की माने तो 89 वर्षीय मनमोहन सिंह को सोमवार को बुखार आया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था। डॉ. नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में उनका इलाज जारी हैं।