ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम प्रशांत किशोर ने लालू के साथ-साथ राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला, कहा..संविधान लेकर घूमने वाले क्या अंबेडकर के अपमान का जवाब देंगे? BIHAR: मिट गया माथे पर लगा कलंक: पॉक्सो एक्ट में बुरी तरह से फंस चुके केशव को मिला नया जीवन दान नीट 2025 में गोल इन्स्टीट्यूट के छात्रों ने लहराया परचम, 5400 से अधिक छात्र सफल, 527 छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप BIHAR: शादी के 3 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप KATIHAR: डॉक्टर-पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का मामला उजागर, 82 वर्षीया महिला को जेल भेजने की धमकी, सोशल एक्टिविस्ट ने किया पर्दाफाश BIHAR CRIME: मोतिहारी एसपी के नाम पर बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, साइबर ठगों ने की पैसे की मांग Bihar Politics: ‘बिहार की सत्ता में लालू परिवार की कभी नहीं होगी वापसी’ बाबा साहेब के अपमान पर बोले रोहित कुमार सिंह

जलसंसाधन विभाग के 10 इंजीनियरों के खिलाफ जांच के आदेश, बाढ़ के बीच ड्यूटी से थे गायब

जलसंसाधन विभाग के 10 इंजीनियरों के खिलाफ जांच के आदेश, बाढ़ के बीच ड्यूटी से थे गायब

16-Jul-2019 02:34 PM

By 4

PATNA : बिहार में बाढ़ की आपदा के बीच ड्यूटी से गायब रहने वाले जल संसाधन विभाग के 10 इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। विभाग के अपर सचिव ने विभाग के 10 इंजीनियरों को रेंडम मोबाइल चेकिंग के दौरान ड्यूटी से गायब पाया है। ड्यूटी से गायब रहने वालों में गुंजन कुमार कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल सहरसा, अरुण कुमार चौधरी कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल राघोपुर, चंद्रमणि बैठा कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल त्रिवेणीगंज, मो खुर्शीद अनवर कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल बिहारशरीफ और देवराज रजक कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल शामिल हैं। अपर सचिव ने अपनी जांच में अमरेंद्र कुमार अमन अधीक्षण अभियंता तिरहुत नहर अंचल रतवारा, मोहम्मद सब्बीर कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल रुनीसैदपुर, योगेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता के सचिव प्रावैधिकी बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण जल संसाधन विभाग, दीपक कुमार कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी, धनंजय कुमार कार्यपालक अभियंता त्रिवेणी नहर प्रमंडल नरकटियागंज ड्यूटी एरिया से बाहर पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।