ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन मीठापुर-महली एलिवेटेड रोड का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: निर्माणाधीन जीरोमाइल-मसौढ़ी (एस०एच०-1) पथ के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की है और कार्रवाई का निर्देश दिया है.

Bihar News
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ का मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर और परसा बाजार में स्थल निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। न्यू बाईपास एवं आस-पास में लगनेवाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी तथा इससे समय की भी बचत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जीरोमाइल मसौढ़ी (एस०एच०-1) पथ का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जीरोमाइल मसौढ़ी पथ के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जीरोमाइल-मसौढ़ी (एस०एच०-1) पथ का निर्माण तेजी से सुनिश्चत कराया जाये ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलीपुत्र बस टर्मिनल का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें