BSF Jawan Captured: गलती से जीरो लाइन को पार कर गया BSF जवान, पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली..बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराकर युवक-युवतियों ने किया डांस, वीडियो हो गया वायरल भारत की कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाए कदम, एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर को किया बंद Pahalgam Terror Attack: ढाबे वाले की गलती ने बचा ली 11 लोगों की जान, पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों की आपबीती Bihar Politics: VIP ने सुपौल के छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल महागठबंधन की बैठक में CM फेस पर फिर चर्चा नहीं: तेजस्वी को जवाब नहीं सूझा, कहा-पिछली ही बैठक में सब तय हुआ था, होशियार लोग समझ रहे हैं Bihar Rain Alert: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 अप्रैल तक होगी आंधी-बारिश Bihar Crime News: संत पॉल एकेडमी में महिला सफाईकर्मी के साथ रेप, स्कूल के शिक्षक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला
05-Dec-2024 12:12 PM
By First Bihar
GUMALA: झारखंड के गुमला में एक भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बसिया थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग रांची के सुखदेव नगर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पवन साहू, रतन गोप और प्रवीण राम के रूप में हुई है जबकि घायलों में विश्वनाथ गोप और असीम गोप शामिल हैं।बताया जा रहा है कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थिति देवी मंडप रोड से एक बारात सिमडेगा गई थी।
शादी संपन्न होने के बाद सभी लोग कार पर सवार होकर वापस सुखदेवनगर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।