Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो
09-Feb-2021 03:11 PM
By
DESK: एक बार फिर बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर देखने को मिल रही है।
तबीयत बिगड़ने के बाद राजीव कपूर को चेंबूर स्थित इनलैक्स हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
राजीव कपूर ने हिन्दी फिल्म में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था। 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'... 'आसमान'...'जबरदस्त'...'हम तो चले परदेश'... 'लवर बॉय' और 'एक जान हैं हम' उनकी पॉपुलर फिल्में है। राजीव कपूर ने फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' और 'हिना' का निर्देशन भी किया था। 1999 में उन्होंने 'आ अब लौट चलें' फिल्म का भी निर्देशन किया। 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से राजीव कपूर की शादी हुई।
राजीव कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा कि 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है'। राजीव कपूर के निधन पर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा की मुझे अभी-अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें यही मेरी प्रार्थना है। लता के साथ साथ तमाम फैन्स ने भी राजीव कपूर की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।