ब्रेकिंग न्यूज़

Muzaffarpur Encounter: पुलिस की पिस्टल छीन भाग रहा था कुख्यात, अब जीवन भर चलने में होगी दिक्कत Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज पहुंचना इस श्रावणी मेले में होगा और आसान, रेलवे का बड़ा फैसला Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़ Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक्शन, करीब 100 आरोपियों में से 12 अरेस्ट Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Crime News: बिहार में चाचा ने भतीजी से की हैवानियत, कमरे में सो रही बच्ची के साथ जबरन किया गंदा काम

आरोपी को पकड़ने रांची गई बिहार पुलिस पर हमला, स्थानीय थाना ने बचाई जान

आरोपी को पकड़ने रांची गई बिहार पुलिस पर हमला, स्थानीय थाना ने बचाई जान

28-Nov-2022 04:16 PM

By

RANCHI/SIWAN : रांची में दहेज मामले में आरोपित एक युवक को गिरफ्तार करने गई बिहार पुलिस की टीम पर हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना रांची के कांके थाना इलाके के मिलत कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। 


दरअसल, बिहार के सिवान पुलिस की एक टीम रांची के कांके थाना इलाके के मिलत कॉलोनी में सोमवार को दहेज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। सिवान पुलिस ने युवक को उसके घर से कुछ दूर पहले ही सड़क पर देख कर गाड़ी में जबरन बैठाने लगी। जिसके बाद लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इस दौरान इस धर-पकड़ के दौरान काफी हो-हल्ला हुआ। 


बताया जा रहा है कि, शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो पर सवार तीनों पुलिसकर्मियों को पकड़ कर पिटाई कर दी और इसकी सूचना कांके थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसके बाद युवक को गिरफ्तार करने आई सिवान पुलिस ने कांके पुलिस को अपना परिचय दिया। तब जाकर कांके पुलिस ने स्थानीय लोगों के समझाकर मामले को शांत कराया। 


इधर, इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों का कहना था कि सिवान की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने आई है तो सिवान पुलिस को सबसे पहले लोकल थाना में इसकी सूचना देनी चाहिए थी। उसने बिना किसी को सुचना दिए राह चलते आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की इसलिए यह सब हुआ। मालूम हो कि, एक माह पहले भी रांची के धुर्वा इलाके में गश्ती के दौरान दारोगा और जवानों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी जलाने का प्रयास किया गया था।