कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
27-Nov-2023 09:15 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाने वाले और उनके परिवार के काफी करीब कहे जाने वाले पार्टी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह लगातार सोशल मीडिया नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश कुमार को लेकर इशारों ही इशारों में बड़ी बात कह डाली है।
दरअसल, आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इशारों-इशारों में निशाने पर लेते रहते हैं। नया पोस्ट उन्होंने रविवार की रात किया है। इसमें वे लोजपा ( रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं। दोनों नेता हंसते- मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि- आज का यह फ़ोटो जो आदरणीय चिराग़ पासवान जी के साथ का है, यह एक शादी समारोह का है।जिसे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बहुत ही डरते- सहमते पोस्ट करना पड़ रहा है।
इसके आगे खुद के हनुमान चालीसा पढ़ने की कारण स्पष्ट करते हुए लिखा है कि कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था, जिसे देखते के साथ ही साहब जी का ब्रह्मांड जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा था और भी चना जोर गर्म हो गया था। क्योंकि विपक्षी नेताओं के साथ पेंग बढ़ाना साहब जी का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है। अगरचे दुसरा कोई भी व्यक्ति ऐसी हिमाकत किया तो वो बीजेपी का agent माना जायेगा। !!आप जरा जान लीजिए भूलिए मत!!
मालूम हो कि,महागठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से सुनील कुमार सिंह से कहा था कि 'आप अमित शाह के संपर्क में हैं, भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसा मत कीजिए, लालू जी के करीबी हैं। इन्हीं के साथ रहिए।' इसके बाद सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि वे सहकारिता से जुड़े एक सरकारी आयोजन में अमित शाह से मिले थे। तब सुनील सिंह ने यह भी कहा था कि वे `लालू प्रसाद का साथ कभी नहीं छोड़ सकते। यहां यह भी बता दें कि सुनील कुमार सिंह की मुंहबोली बहन राबड़ी देवी हैं। वे हर साल उनसे राखी बंधवाने जाते हैं।
आपको बताते चलें कि, सुनील कुमार सिंह का यह ताजा पोस्ट इसलिए चर्चा में है कि उसमें चिराग पासवान के साथ वाला फोटो है। चिराग पासवान ने कई सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर पिछले विधान सभा चुनाव में नीतीश नुकसान पहुंचाया था। ऐसी चर्चा है कि चिराग पासवान विधान सभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की पार्टी को कमजोर करने की भरसक कोशिश की। दूसरी तरफ सुनील कुमार सिंह की पार्टी आरजेडी की दोस्ती नीतीश कुमार की पार्टी आरजेडी के साथ है। इसके बावजूद सुनील कुमार सिंह, नीतीश कुमार पर व्यंग्य छोड़ने से बाज नहीं आ रहे !