Hindi News / news / आम आदमी पर महंगाई की मार: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए हुआ...

आम आदमी पर महंगाई की मार: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए हुआ महंगा

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2021, 2:15:58 PM

आम आदमी पर महंगाई की मार: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए हुआ महंगा

- फ़ोटो

DESK: दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व त्योहार से पहले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर से बढ़ गयी है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 KG वाले गैस सिलेंडर के दाम कंपनियों ने 15 रुपये बढ़ाई है।  


पर्व त्योहार से पहले आम आदमी को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर से महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाया है। 


बता दें कि 1 सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।


गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी लेकिन आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।