ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA JEE: शव का दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों की बेरहमी से पिटाई, स्थानीय दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग शराबबंदी की साख पर सवाल: जदयू महासचिव राजेश रजक शादी में शराब पीते गिरफ्तार पीएम मोदी की निजी सचिव निधि तिवारी की सैलरी कितनी है? 8वें वेतन आयोग से कितना होगा इजाफा? जानिये.. Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले VIP का थीम सॉन्ग लॉन्च, सहनी बोले- आरक्षण हमारा हक, हम इसे लेकर रहेंगे Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले VIP का थीम सॉन्ग लॉन्च, सहनी बोले- आरक्षण हमारा हक, हम इसे लेकर रहेंगे Railway News: अब टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, बिहार के 702 रेलवे स्टेशनों पर ATVM लगाने की तैयारी Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंच गए हाजीपुर, भागे-भागे पहुंचे अधिकार; फोर लेन पुल का किया निरीक्षण 10 रूपये की खातिर नोजल मैन की पिटाई करने वालों को पुलिस ने दबोचा, 25 हजार का ईनामी भी गिरफ्तार Bihar News: चिराग की रैली में दिव्यांग युवक से धक्का-मुक्की, ट्राईसाइकिल क्षतिग्रस्त; बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के नारे को बताया झूठा Bihar School News: बिहार के 40 हजार से अधिक स्कूलों में होने जा रहा यह बड़ा काम, नीतीश सरकार ने दे दी मंजूरी

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

08-Nov-2022 07:43 AM

By

PATNA: आज यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल की बात करें तो चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। सूतक काल में आप कोई भी शुभ काम नहीं कर पाएंगे। इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर पूर्ण पाबंदी रहती है। चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि कल ही कार्तिक पूर्णिया, देव दीपावली और गुरुनानक जयंती भी है।




धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं को भी चंद्रग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके कोख में पल रहे बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को ग्रहण काल में कैंची और चाकू जैसी धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। यदि घर में भोजन बना रखा है तो उसे ग्रहण लगने से पहले उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें ताकि खाद्य पदार्थों पर नाकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े।




ज्योतिष के अनुसार चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इसका हर किसी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भी 12 राशियां इससे प्रभावित होंगी। जानकारों के अनुसार साल का आखिरी ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा जबकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ फलदायी साबित होगा।