Hindi News / news / मोतिहारी में दहेज के लिए महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मोतिहारी में दहेज के लिए महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 04, 2019, 1:32:00 PM

मोतिहारी में दहेज के लिए महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी में दहेज के लिए महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना केसरिया के मठिया गांव की है. बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई. जहर देकर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया. महिला के पति पर ही हत्या का आरोप लगा है. आरोप है कि पति दहेज के लिए बार-बार अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था. दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसने जहर खिलाकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट