Bihar News: सायरन बजते ही इन जिलों में होगा ब्लैक आउट, इससे पहले जरूर जान लें यह 10 बातें पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप, गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप BUXAR: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बक्सर के भारत प्लस एथनॉल प्लांट का किया दौरा, कंपनी के CMD अजय सिंह ने किया स्वागत बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को CM नीतीश ने 4-4 लाख रूपये देने का दिया निर्देश मधुबनी एसपी ने फिर की बड़ी कारवाई, हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी को किया सस्पेंड Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Mock Drill: युद्ध जैसे हालात हों तो कैसे रहें सुरक्षित? 7 मई को मॉक ड्रिल में मिलेगी हर जानकारी Bihar Politics: CM नीतीश के घर में चिराग दिखायेंगे ताकत...किया शंखनाद, बहुजन समागम करने का कर दिया ऐलान Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे...आज बिहार की छवि बदली, बिहारियों का सम्मान बढ़ा- HAM
08-Feb-2021 03:31 PM
By Pranay Raj
NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां 10 साल के अगवा छात्र का शव कुंए से बरामद किया गया है। 6 फरवरी को अपराधियों ने अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना के तीन दिन बाद शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव की है।
नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में 10 साल के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद शव को कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है जो कैलाश प्रसाद का बेटा था। परिजनों ने बताया कि 6 फरवरी को रोहित का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने 3 नामजद समेत 2 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि 4 साल पूर्व भी रोहित का अपहरण किया गया था जिसे चंडी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। लेकिन इस बार हुए अपहरण की घटना के बाद उसका शव आज सुबह गांव के ही एक कुएं से मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परवलपुर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की शाम में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।