INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान?
16-Nov-2024 10:16 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार लगातार बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर काम कर रही है। बावजूद इसके राज्य में कई बार बाल विवाह के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां एक 35 साल का शख्स पांचवीं क्लास की छात्रा से शादी कर रहा था। इन दोनों की 16 नवंबर यानी आज ही शादी होने वाली थी। लेकिन, अब ऐसा हुआ कि सात फेरों से पहले ही शादी रुक गई। दुल्हन की उम्र महज 12 साल बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ में पांचवीं की एक छात्रा के साथ 35 साल के शख्स की पांचवीं की छात्रा से शादी हो रही थी। मेहंदी की रस्म हो गई थी। एक दिन बाद बारात आने वाली थी। मगर सात फेरों से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और शादी रुकवा दी। दुल्हन की उम्र महज 12 साल थी। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोग जबरन बच्ची के परिवार पर बाल विवाह का दबाव बना रहे थे। यह शादी शनिवार 16 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन महिला पुलिस थाने के हस्तक्षेप के बाद इसे रुकवा दिया गया।
बताया जा रहा है कि लड़की की बहन ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद महिला पुलिस तुरंत बच्ची के घर पहुंची और शादी रुकवाई। बच्ची का घर पटना के फुलवारीशरीफ में है। बच्ची की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि लड़का जबरन उनके घर पहुंच गया। वह बीते 15 दिनों से यहीं पर रह रहा है। वह लड़की वालों को डरा-धमका रहा था।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के माता-पिता से बॉन्ड भरवाया गया है कि जब तक बच्ची बालिग नहीं होगी, तब तक शादी नहीं करेंगे। पुलिसिया जांच में पता चला है कि सबसे पहले बच्ची की बड़ी बहन से लड़के की शादी तय हुई थी। लेकिन बड़ी बहन ने प्रेम-विवाह कर लिया। इसके बाद लड़का पक्ष ने उसकी छोटी बहन से ही शादी करा देने का प्रस्ताव रखा। फिर शादी की तारीख तय की गई। अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो कक्षा 5 में पढ़ने वाली बच्ची की शादी करवा दी जाती।