NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग शुरू, बिहार में MBBS की 1490 और BDS की 140 सीटें उपलब्ध Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के 31 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगा यह नया काम Bihar News: राजगीर और पटना में बनने जा रहा आधुनिक फोरेंसिक लैब, राज्य सरकार का बड़ा कदम Patna News: पटना को मिली नई रफ्तार, मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से इन जिलों का सफर होगा सुगम Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश, दक्षिण में गर्मी का प्रकोप; पटना में इस दिन से राहत BIHAR: बंद बोरे में शव मिलने की अफवाह का वैशाली पुलिस ने किया खुलासा, बोरे से निकला दर्जनों मरा हुआ चूहा BIHAR: कंपाउंडर के बेटे ने नीट में 390 रैंक हासिल कर पिता का सपना किया साकार, पहले प्रयास में मिली सफलता बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बने धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य, वैश्य समाज के लोगों ने दी बधाई ROHTAS: जेल से छूटकर आने के बाद भाई के जख्म का लिया बदला, चलती बस में आरोपी को मारा चाकू
05-Jun-2024 08:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 25 साल बाद पांच महिला सांसद होंगी। इसके पहले 1999 के लोकसभा चुनाव में बिहार से 5 महिला सांसद बनी थी। हालांकि, तब बिहार और झारखंड एक थे। ऐसे में बिहार- झारखंड के बंटवारे के बाद यह पहला अवसर है जब एक साथ 5 महिला जीत हासिल कर लोकसभा पहुंच रही हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में तीन महिला सांसद को जीत प्राप्त हुई थी।
वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार महिलाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में 39 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। महागठबंधन ने छह जबकि एनडीए ने चार महिला उम्मीदवार उतारे थे। एनडीए की प्रत्याशियों ने शत-प्रतिशत जीत हासिल की। वहीं, राजद से एक ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भी किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा।
इस बार के लोकसभा चुनाव में मीसा भारती को पाटलिपुत्र से, रोहिणी आचार्य को सारण से, रितु जायसवाल को शिवहर से, बीमा भारती को पूर्णिया से, अर्चना रविदास को जमुई से और अनीता देवी को नवादा से टिकट दिया गया था। लेकिन, केवल मीसा भारती को ही जीत मिली। सीवान से निर्दलीय हेना शहाब ने अपनी ताकत दिखायी। वे मुख्य लड़ाई में रहीं और जदयू के बाद दूसरे स्थान पर थी।
उधर, जेडीयू की 2 महिला उम्मीदवार सीवान से विजयलक्ष्मी कुशवाहा और शिवहर से लवली आनंद दोनों ने ही जीत हासिल की। वहीं लोजपा (आर) से दो महिला सांसद वैशाली से वीणा सिंह, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की। आकड़ो से देखें तो इस बार के चुनाव में जदयू ने दो महिला को अपना सिंबल दिया और दोनों चुनाव जितने में सफल रही। इसके बाद लोजपा ने भी दो महिला को अपना सिंबल दिया और दोनों ने जीत हासिल किया। लेकिन, इस मामले में राजद को नुकसान उठाना पड़ा है। राजद ने छह महिला कैंडिडेट को अपना सिंबल दिया था लेकिन महज एक सीट पर ही जीत हासिल हुई।