कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
01-Dec-2023 02:28 PM
By First Bihar
PATNA : 2024 के बाद नीतीश कुमार सिर्फ बिहार ही नहीं देश की राजनीति से बाहर हो जाएंगे। उनका लोकसभा चुनाव से बाद कोई पूछ नहीं होने वाला है। वैसे भी अब उनको कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए जो भी बोलते हैं बोलने दीजिए, उनकी बातों का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। हमलोग अब उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। यह बातें भाजपा के सांसद और पीएम मोदी और अमित शाह के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता निशिकांत दुबे ने कही है।
दरअसल, भाजपा के गोड्ढा लोकसभा से सांसद निशिकांत दुबे भागलपुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां गोड्डा सांसद ने कहा 2024 के बाद एक नए बिहार का निर्माण होगा। इस बिहार लोगों को सिर्फ विकास नजर आएगा। यहां के अपराध, हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटना पर भी रोक लगेगी। 2024 के बाद नीतीश कुमार राजनीति में कहीं भी नजर नहीं आने वाले हैं। उनका राजनीतिक जीवन खत्म होने वाला है।
गोड्डा सांसद ने कहा 2024 उनका अंतिम साल है। इसलिए वह जो कर रहे हैं करने दीजिए, क्योंकि इसके बाद एक नया बिहार होगा,नया सवेरा होगा। देश की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे। निशिकांत दुबे भागलपुर गौशाला परिसर में गुरु सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे थे।
मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। दुबे ने 8 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, "महागुरु नीतिशानंद महाराज का 'पॉर्न स्टोरी टेलिंग' अवश्य सुने और जनसंख्या नियंत्रण करें।
उधर बीजेपी नेता ने एक अन्य पोस्ट में इंडिया गठबंधन को घेरते हुए कहा था कि, "देखिए यह है INDI गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के सपने देखने वाले प्रत्याशी नीतीश कुमार. पागल भी शरमा जाए? महिलाओं के लिए इतना घटिया विचार, शब्दों की कोई मर्यादा नहीं." इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार का वीडियो भी शेयर किया है।