बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या
01-Jan-2020 08:16 AM
By
DELHI: साल 2020 में इसरो चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2020 में भारत चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से कम लागत आएगी. इसके साथ ही चंद्रयान-2 को निराशा करार देने को मंत्री जितेंद्र सिंह ने गलत बताया. उन्होंने कहा कि यह चंद्रमा के सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी और कोई देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर सका.
मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, लैंडर और रोवर मिशन के 2020 में होने की बहुत संभावना है. उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन को नाकाम नहीं कहा जा सकता, क्योंकि हमने इससे काफी कुछ सीखा है. उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 से मिले अनुभव और बुनियादी ढांचा चंद्रयान-3 की लागत को कम करेगा.
आपको बता दें कि चंद्रयान और चंद्रयान-2 मिशन पर इसरो काम कर चुका है. चंद्रयान में सिर्फ एक ऑर्बिटर को चांद तक भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए थे. लैंडर को चांद की सतह पर लैंड कराना था लेकिन क्रैश लैंडिंग के कारण उस मिशन का यह हिस्सा सफल नहीं हो सका था. हालांकि, ऑर्बिटर अब भी चांद की कक्षा में चक्कर काट रहा है और अपना काम सही से कर रहा है.