ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: तेजस्वी को मिला कांग्रेस का साथ, राजेश राम ने दो EPIC रखने पर उठाए सवाल; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मांगा इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर दो विधानसभा क्षेत्रों में नाम होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और बीजेपी पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में दो ईपिक को लेकर सियासत गरमा गई है तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के दो ईपिक होने की बात सामने आई है। तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी विजय सिन्हा के दो ईपिक रखने पर सवाल उठाए हैं। बिहार कांग्रेस ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से इस्तीफे की मांग की है।


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों बांकीपुर और लखीसराय की मतदाता सूची में दर्ज है।


राजेश राम का कहना है कि अगर उपमुख्यमंत्री ने दोनों जगह हलफनामे में विवरण नहीं दिया है और किसी एक नाम को छुपाया है, तो यह अपराधिक मामला है और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि क्या अब उपमुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे?


राजेश राम ने कहा कि अगर विजय सिन्हा यह कह रहे हैं कि उन्होंने सुधार के लिए आवेदन दिया लेकिन वह लागू नहीं हुआ, तो इसका मतलब है कि चुनाव आयोग उनकी भी नहीं सुन रहा ऐसे में वो विपक्ष की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर कब्जा करने का काम वही कर रही है और जवाब देने की भूमिका भी वही निभा रही है।


कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जो लोग बिहार के लोगों को फर्जी वोटर बताते हैं और उन्हीं वोटों से चुनाव जीतते हैं, उन्हें दूसरों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग से सवाल पूछा जाता है, लेकिन जवाब बीजेपी देती है, जिससे लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। राजेश राम ने केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा कि अगर वोट चोरी नहीं होती, तो आज दिल्ली में एनडीए की सरकार भी नहीं बनती।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें