ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक पर बरसाईं गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: सहरसा में अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर सरेआम फायरिंग कर दी। शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक पर सरेआम गोलियां बरसाई हैं। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है।


घायल शिक्षक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के भान गांव के निवासी जगदीश मंडल के बेटे विनोद कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनचोलहा में पदस्थापित हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें बैजनाथपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा देने की मांग की है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें