ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना

ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्लड कप का आगाज, 16 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्लड कप का आगाज, 16 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

03-Jan-2023 04:08 PM

By

DESK: हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने से जा रहा है। जिसकी मेजवानी इस बार भारत को सौंपी गई है। हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर दी गई है। वहीं अमित रोहिदास को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम के स्कॉड में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 गोलकीपर, 6 डिफेंडर्स, 6 मीडफील्डर और 4 फॉरवर्ड के अलावा 2 एक्सट्रा प्लेयर्स को भी टीम में जगह मिली है। विश्व कप का आयोजन ओडिशा के दो शहर राउरकेला और भुवनेश्वर में किया जाएगा।


हॉकी विश्व कप 2023 के लिए चयनीत खिलाड़ियों में कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन गोलकीपर होंगे वहीं डिफेंडर्स के तौर पर जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप मैदान में अपना दम दिखाएंगे जबकि मिडफील्डर के रूप में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मैदान में मौजूद रहेंगे। वहीं फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह जबकि एक्स्ट्रा प्लेयर के तौर पर राजकुमार पाल और जुगराज सिंह को टीम में शामिल किया गया है।


बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में इंडियन टीम की अगुआई कर भारत के लिए कांस्य पदक लाने वाले हरमनप्रीत सिंह को 2023 के विश्व कप की कप्तानी नहीं दी गई है। इस बार विश्व कप की कमान डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के हाथ में दी गई है। वहीं डिफेंडर अमित रोहिदास को वाइस कैप्टेंसी का जिम्मा सौंपा गया है। 13 जनवरी से होने वाले विश्व कप के खिताबी जंग में कुल 16 देशों के टीम भाग ले रही हैं। भारत को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 


दरअसल, भारतीय टीम के स्कॉड की घोषणा बैंगलुरू के SAI सेंटर में परीक्षण के बाद किया गया है। बैंगलुरू में 33 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। जिसमे से 18 प्लेयर्स को ट्रायल के बाद सेलेक्ट किया गया। इंडियन टीम में युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। भारत इस विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। हॉकी के जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में बढ़िया प्रदर्शन करती है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों के पास अपने सरजमीं पर गोल्ड मेडल जीतने का अच्छा मौका है।