कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
07-Dec-2023 07:23 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: आगामी 10 दिसम्बर को नमस्ते बिहार बृहत जन संवाद का कार्यक्रम बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव बिहार को विकसित राज्य बनाने और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बिहार के कई प्रखंडों में लेट्स इंस्पायर बिहार का अभियान का कार्यक्रम अब तक सफल हो चुका है।
बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि "बिहार में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास से ही बिहार सुंदर राज्य बनेगा और अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। इसी के तहत बिहार के अब तक 35 जिलों में युवा संवाद किया जा चुका है। पहली बार बृहत जन संवाद जीडी कॉलेज बेगूसराय में किया जा रहा है। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों और भारत के महानगरों से इस वृहत जन संवाद में लोग शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद का उद्धेश्य जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित अपना बिहार हो, इस संदेश को लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही विकास वैभव ने राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए लेकिन उनका मकसद राजनीति में जाना नहीं है। चुनाव जीत कर किसी एक जिले का विकास नहीं करना है। उनका उद्देश्य स्पष्ट है 2047 तक भारत विकसित देश बने। यह तभी संभव हो पाएगा जब बिहार विकसित राज्य बनेगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।