ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Urvashi Rautela Cannes 2025: विवाद के बाद ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्वशी, कहा "जलते हैं मेरी कामयाबी से"

Urvashi Rautela Cannes 2025: कान 2025 में उर्वशी रौतेला ने होटल सीढ़ी विवाद पर ट्रोलर्स को लताड़ा है। बोलीं, “मेरी कामयाबी से जल रहे हैं लोग।” फोटोशूट को बताया नियमों के तहत।

Urvashi Rautela Cannes 2025
उर्वशी रौतेला
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Urvashi Rautela Cannes 2025: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस लुक्स और रेड कार्पेट की धूम से दुनिया भर के बेरोजगार युवाओं का तो ध्यान खींचा, लेकिन एक वायरल वीडियो ने उन्हें अब विवादों के घेरे में ला दिया है। इस वीडियो में वह एक होटल की सीढ़ियों पर शानदार सुनहरे गाउन में फोटोशूट करती दिख रही हैं।


इसके बाद एक मशहूर इन्फलुएंसर और फैशन क्रिटिक पेज Diet Sabya ने उन पर यह आरोप लगाया कि इस फोटोशूट ने होटल में मेहमानों की आवाजाही रोक दी, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर उर्वशी को “सीढ़ी ब्लॉक करने वाली” कहकर मजाक उड़ाया गया और उनके व्यवहार की आलोचना भी हुई। अब उर्वशी ने इन तमाम इल्जामों पर खुलकर जवाब दे दिया है।


इंस्टाग्राम पर एक जोरदार पोस्ट के जरिए उर्वशी ने इन दावों को सीधे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका फोटोशूट कान फेस्टिवल के आयोजकों की पूरी सहमति और नियमों के दायरे में हुआ था। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लिया और लिखा कि कुछ लोग बेकार की अफवाहें फैलाकर उन लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जो भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। उर्वशी ने तंज कसते हुए कहा, “मेरी वैश्विक मंच पर मिल रही प्रशंसा कुछ लोगों को रास नहीं आ रही।” उन्होंने अपने फैंस से ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को नजरअंदाज करने और सच का साथ देने को भी कहा।


साथ ही उन्होंने लिखा, “मैंने हमेशा भारत की संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व के साथ पेश किया है, और कोई ट्रोलिंग मेरे हौसले को डिगा ही नहीं सकती।” यह विवाद उस वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें उनके फोटोशूट के कारण होटल की सीढ़ियों पर मेहमानों को इंतजार करना पड़ा। कुछ नेटिजन्स ने इसे “घमंड” करार दिया, जबकि उनके प्रशंसकों ने उनके स्टाइल की तारीफ की।


बताते चलें कि कान में उनके तोता-प्रेरित क्लच और रंग-बिरंगे गाउन ने भी खूब चर्चा बटोरी है। कुछ ने इसे “आइकॉनिक” कहा, तो कुछ ने कहा “जरूरत से ज्यादा”। उनकी एक ड्रेस में छोटा सा छेद भी ट्रोलिंग का कारण बना है। इस विवाद के बावजूद, उर्वशी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें पता है कि कोई पब्लिसिटी बेकार या ख़राब नहीं होती।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें