ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

उर्फी जावेद को रेप और हत्या की धमकी देने वाला शख्स पटना से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भी लिखे थे अपशब्द

PATNA: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को राजधानी पटना से धर-दबोचा है। पिछले दिनों उर्फी ने मुंबई के थाने में रेप और हत्या

उर्फी जावेद को रेप और हत्या की धमकी देने वाला शख्स पटना से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भी लिखे थे अपशब्द
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को राजधानी पटना से धर-दबोचा है। पिछले दिनों उर्फी ने मुंबई के थाने में रेप और हत्या की धमकी से जुड़ी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने पटना आकर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस की मदद से आरोपित को सोमवार को पटना जंक्शन स्थित एक होटल से दबोचा। मुंबई पुलिस नवीन को लेकर रात में फ्लाइट से महाराष्ट्र चली गई।



आपको बता दें, नवीन उर्फी को व्हाट्सऐप कॉल कर उन्हें गाली-गलौज कर रहा था। इतना ही नहीं उसने उर्फी की हत्या और रेप की भी धमकी दे डाली थी। आरोपी ने नए नंबर से उर्फी को कॉल किया था। पांच दिन पहले उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी।



पुलिस ने आरोपित नवीन के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी की धाराओं में मुकदमा किया है। इसके अलावा उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उर्फी के लिए भद्दी बातें लिखी थी। बताया जा रहा है कि नवीन रियल स्टेट ब्रोकर है। उसने उर्फी को किराया का फ्लैट दिलाया था। इसके लिए एक तय रकम कमीशन के रूप में देना था। आरोपित का कहना है कि अभिनेत्री कमीशन नहीं दे रही थी। रुपये के लिए नवीन वाट्सएप कॉल कर पीड़िता को धमकी दे रहा था। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी उर्फी के खिलाफ अपशब्द लिखे थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें