ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नोरा फतेही के गाने को यूट्यूब ने हटाया, लेकिन एक्स पर अब भी जलवा बरकरार

Nora Fatehi Song Controversy:‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लील लिरिक्स और विवादित वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स ने गाने को YouTube पर प्राइवेट कर दिया लेकिन X पर अभी भी देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nora Fatehi Song Controversy: अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही यह विवादों में घिर गया है। गाने में इस्तेमाल किए गए अश्लील और डबल मिनिंग वाले बोलों के कारण सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आए हैं, जबकि इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। 


नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। गाने के बोल और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। यह गाना सुनकर लोग भी हैरान हैं। यह गाना भोजपुरी के अश्लील गानों से भी ज्यादा अश्लील है। इस विवादित सांग और वीडियो पर बढ़ते विवाद को देखते हुए मेकर्स ने इसे यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया है लेकिन इसका जलवा अभी भी एक्स पर बरकरार है। यह एक्स पर अभी भी देखा जा रहा है। जिसे एक्स पर से भी हटाने की मांग की जा रही है। 


नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD-The Devil) का है। इस गाने में ऐसे अश्लील शब्दों का उपयोग किया गया हैं, जिन्हें हम यहां लिख भी नहीं सकते। गाने को अश्लील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। यह गाना भोजपुरी की अश्लील गानों को भी पीछे कर दिया है। इस गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे सुनने के लिए कृपया हेडफोन का इस्तेमाल करें, इस तरह का कमेंट्स लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।  नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’रिलीज होने के बाद इस गाने के बोल और डांस मूव्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।


बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस Nora Fatehi एक बार फिर अपने डांस नंबर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म KD – The Devil का नया हिंदी गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


हालांकि जहां कुछ फैंस ने नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने की एनर्जी की तारीफ की, वहीं इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोग इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि गाने के लिरिक्स में दोहरे अर्थ वाले शब्द और बेहद भड़काऊ डांस मूव्स हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं।


विवादों में घिरा नया गाना


‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। कुछ लोगों का कहना है कि गाने के बोल काफी अश्लील हैं, लेकिन इसके बावजूद इस पर उतना विरोध नहीं हो रहा जितना हाल ही में Badshah के गाने ‘टटीरी’ को लेकर देखा गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों गानों की तुलना भी की जा रही है। यह गाना फिल्म KD – The Devil का हिस्सा है, जो एक कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म के जरिए नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। नोरा ने इसे अपने लिए बड़ा मौका बताते हुए कहा कि इस गाने की एनर्जी और डांस स्टेप्स लोगों को लंबे समय तक याद रहेंगे।


किसने लिखा है गाना

यूट्यूब पर दी गई जानकारी के अनुसार इस गाने के हिंदी लिरिक्स मशहूर गीतकार Raqueeb Alam ने लिखे हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। रकीब आलम कई चर्चित फिल्मों और गानों के लिए भी गीत लिख चुके हैं। इनमें Slumdog Millionaire, Gangster और Water जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं। इसके अलावा ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’, ‘सामी सामी’, ‘ए बिद्दा ये मेरा अड्डा’ और ‘जागो जागो बकरे’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिरिक्स भी उन्होंने लिखे हैं।


संजय दत्त को लेकर भी उठे सवाल

गाने में संजय दत्त का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ फैंस इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर संजय दत्त ने इस तरह के डांस नंबर में काम क्यों किया। खासकर लुंगी पहनकर किए गए उनके डांस स्टेप्स को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, गाने के बोल और डांस स्टाइल को लेकर बहस जारी है।


गाने का हुक स्टेप और नोरा फतेही का पल्लू इस्तेमाल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर कई यूजर्स ने इसे ‘भड़काऊ’ और ‘विवादित’ बताया। इंडस्ट्री के कई लोग भी गाने के बोलों और विजुअल्स का विरोध कर चुके हैं। बढ़ते विरोध और ट्रोलिंग को देखते हुए मेकर्स ने गाने को YouTube पर प्राइवेट कर दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें