ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Priya Marathe Passed Away: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, 38 साल की उम्र में कैंसर से हारी ज़िंदगी की जंग

Priya Marathe Passed Away: टीवी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से' जैसे शोज़ से लोकप्रिय हुईं प्रिया को उनके फैंस नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

Priya Marathe Passed Away
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Priya Marathe Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी टीवी और मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 31 अगस्त 2025, रविवार की सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।


प्रिया का लंबे समय से इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे इस बीमारी से उबर नहीं सकीं। इतनी कम उम्र में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से परिवार, प्रशंसकों और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके करीबी लोग इस खबर से सदमे में हैं।


प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और शिक्षा भी यहीं हुई। स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी काबिलियत और प्रतिभा का लोहा मनवाया।


वे न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं। उन्होंने हिंदी और मराठी के कई चर्चित शोज में काम किया। प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल 'या सुखानोया' और 'चार दिवस सासुचे' से की थी। इसके बाद वे बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर शो 'कसम से' में विद्या बाली के किरदार में नज़र आईं।


उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीज़न में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा, वे टीवी के सबसे हिट शो 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उनके इस किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला। प्रिया मराठे की मृत्यु ने पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। फैंस, सेलेब्स और उनके सहयोगी कलाकार उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें