ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Spirit Movie: प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में अब नजर नहीं आएगी दीपिका, वांगा ने इस वजह से दिखाया बाहर का रास्ता

Spirit Movie: दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से हटाए जाने की खबर ने वर्तमान में सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। फीस थी वजह या फिर भाषा? जानिए सब...

Spirit Movie
स्पिरिट से बाहर हुई दीपिका
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Spirit Movie: दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोड़ी ने कल्कि 2898 एडी में जिस तरह तहलका मचाया था, उसे देखकर हर कोई उनकी अगली फिल्म स्पिरिट का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। संदीप रेड्डी वांगा की इस मेगा-बजट एक्शन फिल्म में दोनों सितारों को फिर से साथ देखने की उम्मीदें आसमान छू रही थीं। लेकिन अचानक आई खबर ने सबको चौंका दिया है।


दीपिका को स्पिरिट से बाहर कर दिया गया है। यह खबर जंगल की आग की तरह अब सोशल मीडिया पर फ़ैल चुकी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर माजरा क्या है? क्या यह सच है, या सिर्फ अफवाह? कुछ लोगों का कहना है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम मांगी थी, तकरीबन 20 करोड़ रुपये, साथ में प्रॉफिट शेयरिंग की शर्त भी थी।


इतना बड़ा बजट और इतनी बड़ी मांग.. जाहिर है, निर्माताओं और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को यह बात रास नहीं आई। वांगा, जिन्हें कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, अपनी फिल्मों में हर छोटी-बड़ी चीज पर पूरा कंट्रोल रखते हैं। अगर दीपिका ने सचमुच ऐसी मांगें रखीं, तो यह वाकई में उनके और वांगा के बीच टकराव की वजह बन सकता है।


लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि दीपिका ने फिल्म में तेलुगु डायलॉग्स बोलने से मना कर दिया। स्पिरिट एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया जाना था। ऐसे में तेलुगु डायलॉग्स से इनकार करना वांगा जैसे निर्देशक के लिए एक और कारण हो सकता है कि उन्होंने इस अभिनेत्री को बाहर का रास्ता दिखाया।


इसके अलावा एक और बात जो सामने आई, वो है शूटिंग शेड्यूल में देरी। दीपिका की गर्भावस्था की वजह से पहले ही शूटिंग को कुछ समय के लिए टाला गया था। खबरों के मुताबिक, वांगा ने शुरू में दीपिका के शेड्यूल के हिसाब से चीजें एडजस्ट की थीं। लेकिन बाद में उनकी और मांगों ने प्रोडक्शन को और उलझा दिया। कुछ लोग तो दीपिका के व्यवहार को "अनप्रोफेशनल" तक कह रहे हैं।


अब यह कितना सच है, यह तो वही जानें, लेकिन वांगा का सख्त रवैया और दीपिका की स्टार पावर के बीच टकराव की यह कहानी अब हर जगह चर्चा का विषय है। हालांकि, इन सारी बातों में एक पेंच है। न तो दीपिका ने इस बारे में अब तक एक शब्द बोला है, न ही वांगा या फिल्म के निर्माताओं ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें