ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Sidharth-Kiara Wedding:आज बंध जाएंगे शादी के बंधन में सिद्धार्थ और कियारा, सज गई बारात

DESK: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, सिद्धार्थ मल्हो

Sidharth-Kiara Wedding:आज बंध जाएंगे शादी के बंधन में सिद्धार्थ और कियारा, सज गई बारात
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज एकदूजे के नाम की हल्दी लगाने वाले हैं, जिसके दोनों शादी के बंधंन में बंध जाएगें। दोनों की हल्दी सेरेमनी  पूरी हो चुकी हैं। शादी की तैयारियों की बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है।  बताया जा रहा है कि, कुछ ही देर में कपल शादी के बंधंन में बंध जाएगें। बता दे की सिद्धार्थ मल्होत्रा फुल ऑन पंजाबी स्टाइल में कियारा संग शादी रचाने वाले हैं. 


सिद्धार्थ मल्होत्रा बारात लेकर घोड़ी पर सवार होकर गाजे-बाजे संग बारात लेकर जाने के लिए तैयार हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज (7 फरवरी) शाम 2 से 4 बजे के बीच जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


बता दे कि,  प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए मेहमानों और स्टाफ के फोन पर बैक कवर लगाया गया है, ताकि फोन के कैमरों को ढंका जा सके। करीब 125 मेहमानों की मौजूदगी में सिद्धार्थ-कियारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी रॉयल अंदाज में हो रही । इस वेडिंग में 10 देशों की 100 से ज्यादा लजीज डिशेज मेहमानों को सर्व की जाएंगी। 


खबरों के मुताबिक, शादी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की गेस्ट लिस्ट उनकी पार्टनर कियारा आडवाणी से ज्यादा लंबी है. आज होने वाली शादी में जहां सिद्धार्थ के परिवार के 17 सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, वहीं कियारा के परिवार के केवल 10 लोग समारोह में शामिल होंगे। 


वहीं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को शादी में मस्ती करने का पूरा मौका दिया जाएगा। सूर्यगढ़ पैलेस में डीजे लाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार डीजे को लगातार चलाया जाएगा। साथ ही सूर्यगढ़ पैलेस को मंडप की तरह सजा दिया गया है। 


मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो  सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सपनों का आशियाना फाइनल कर लिया है। कपल ने 70 करोड़ रुपये का एक घर फाइनल किया है। बताया जा रहा कि शादी के बाद जोड़ा यही रहेगा। हाल ही में बताया गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जुहू में कुछ घर शॉर्टलिस्ट किए हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद पाली हिल में मौजूद इस ड्रीम बंगलो में रहेंगे। शेरशाह फिल्म के डारेक्टर ने सिद्धार्थ और कियारा को शादी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, इसी फिल्म की शुटिंग के दौरान दोनों कपल में प्यार हुआ था।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें