ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bollywood Web Series Controversy: शाहरुख खान, गौरी खान, रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स को दिल्ली हाईकोर्ट का समन, जानिए.. क्या है आरोप?

Bollywood Web Series Controversy: दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स को समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर समन जारी किया है। ‘The Ba**ds of Bollywood’ वेब सीरीज़ को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है।

Bollywood Web Series Controversy
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood Web Series Controversy: दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया है। यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की ओर से दायर याचिका पर जारी किया गया है।


वानखेड़े ने अपनी याचिका में दावा किया है कि 18 सितंबर को रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ 'The Bads of Bollywood'** से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सीरीज़ में दिखाया गया एनसीबी अधिकारी का किरदार उनकी छवि से मेल खाता है और उसके माध्यम से उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।


वानखेड़े का कहना है कि शो में उनके नाम या पहचान का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन दर्शकों के लिए यह स्पष्ट है कि किरदार उन्हीं से प्रेरित है। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज़ में दर्शाए गए दृश्य झूठे हैं और उनकी पेशेवर ईमानदारी पर सवाल उठाते हैं।


समीर वानखेड़े ने अदालत से मांग की है कि शो के कंटेंट को मानहानिकारक घोषित किया जाए और इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ के मुआवज़े की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि शो प्रसारित होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।


वानखेड़े ने याचिका में लिखा, “किसी भी क्रिएटिव या फिल्मी कल्पना की आड़ में किसी व्यक्ति की छवि के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।” दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है, जिसमें सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें